Bihar panchsyat chunaw 2021 :- दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी , मंगलवार से होगा नामांकन प्रक्रिया शुरू , राज्य के किन किन जिलो के किस किस प्रखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से होगी शुरू जानने के लिए पूरी खबर पढें
Bihar Panchayat Chunav 2021: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण की अधिसूचना सोमवार (छह सितंबर) को जारी होगी। उसके बाद मंगलवार (सात सितंबर) से 34 जिलों के 48 प्रखंडों में नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा, जो 13 सितंबर तक चलेगा
उसके तत्काल बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी 18 सिंतबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद जितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में बच जाएंगे, उन्हें उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा। 29 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। इसके लिए राज्य के 34 जिलों में कुल 9686 बूथ स्थापित किए गए हैं। सभी बूथ 6543 मतदान भवनों में स्थित हैं। मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, वार्ड समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य नामांकन करेंगे। दूसरे चरण की मतगणना पहली और दो अक्टूबर को कराई जाएगी।
नामांकन के समय एक वाहन की ही अनुमति
कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए इस बार आनलाइन आवेदन की भी शुरुआत की गई है। इसके अलावा नामांकन के समय अभ्यर्थी के साथ एक प्रस्तावक को उपस्थित रहना होगा। इस दौरान अधिकतम एक वाहन की ही अनुमति होगी। नामांकन से लेकर चुनाव प्रचार तक कोविड गाइड-लाइन का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
नामांकन कार्यक्रम
- दूसरा चरण : 34 जिला, 48 प्रखंड
- नामांकन : 07-13 सितंबर
- स्क्रूटनी : 16 सितंबर
- नाम वापसी : 18 सितंबर
- चुनाव चिह्न : 18 सितंबर
- मतदान : 29 सितंबर
- मतगणना : 01-02 अक्टूबर
दूसरे चरण वाले जिले व प्रखंड :
- पटना : पालीगंज
- बक्सर : राजपुर
- रोहतास : रोहतास, नौहट्टा
- नालंदा : थरथरी, गिरियक
- कैमूर : दुर्गावती
- भोजपुर : पीरो
- गया : टिकारी, गुरारू
- नवादा : कोआकोल
- औरंगाबाद : नबीनगर
- जहानाबाद : घोषी
- अरवल : अरवल
- सारण : मांझी
- सिवान : सिवान सदर
- गोपालगंज : विजयीपुर
- वैशाली : हाजीपुर
- मुजफ्फरपुर : मड़वन, सरैया
- मोतिहारी : मधुबन, फेनहारा, तेतरिया
- बेतिया : चनपटिया
- सीतामढ़ी : चोरौत, नानपुर
- दरभंगा : बेनीपुर, अलीनगर
- मधुबनी : पंडौल, रहिका
- समस्तीपुर : ताजपुर, पूसा, समस्तीपुर
- सुपौल : प्रतापगंज
- सहरसा : कहरा
- मधेपुरा : मधेपुरा
- पूर्णिया : बनमनखी
- कटिहार : कुर्सेला, कटिहार, हसनगंज, डंडखोरा
- अररिया : भरगामा
- बेगूसराय : भगवानपुर
- खगडिय़ा : जि.प.नि.क्षे.17 एवं 18
- मुंगेर : टेटियाबंबर
- जमुई : ई.अलीगंज
- भागलपुर : जगदीशपुर
- बांका : बांका