आज सम्पूर्ण भारत में विपक्षी दलों व किसान मोर्चा ने की भारत बंद का आह्वान , बिहार में भी RJD सहित सभी विपक्षी दलों ने बिहार को पूर्णतः किया बन्द , की जगह NH और SH की सड़के हैं जाम , अपने आने घरों से बाहर निकलने वाले कर्मचारियों व आम लोग  घर से निकलने से पहले इस खबर को एक बार जरूर पढ़ लै

Bharat Bandh in Bihar नए कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व में 40 किसान संगठनों ने सुबह छह बजे से सायं चार बजे तक भारत बंद का आह्वान किया है।

बिहार में इसे विपक्षी महागठबंधन सहित कई अन्‍य राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है। बंद को समर्थन देने के लिए विपक्षी दल सड़कों पर भी उतर चुके हैं। सुबह-सुबह ही पटना व वैशाली के बीच स्थित महात्‍मा गांधी सेतु को राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है। कानून-व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पहले से अलर्ट है। हालांकि, किसान संगठनों ने बंद के शांतिपूर्ण रहने का दावा किया है। बंद के दौरान राज्य सरकार के कार्यालयों, बाजारों, दुकानों, कारखानों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक व निजी परिवहन को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विदित हो कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध-प्रदर्शन के 10 महीने हो चुके हैं। इस मामले में न तो किसान और न हीं सरकार झुकने को तैयार हैं।

LIVE Bharat Bandh in Bihar

08:00 AM- बंद का अभी मुंगेर में कोई असर नहीं है। ट्रेनें चल रही हैंं। दुकानें भी खुली हैं। लखीसराय में फिलहाल स्थिति सामान्य है। वहां अभी बंद समर्थक सड़क पर नहीं उतरे हैं। कटिहार में भी अब तक जनजीवन सामान्य है।

07:40 AM- किसान संगठनों के भारत बंद काे बिहार में प्रमुख विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है। इनमें आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल और जन अधिकार पार्टी शामिल हैं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतरने लगे हैं। पटना को उत्‍तर बिहार से जोड़ने वाले महात्‍मा गांधी सेतु को आरजेडी कार्यकर्ताओं ने जाम कर दिया है।

07:15 AM- भारत बंद को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एहतियातन पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है। गर्दनीबाग की गेट पब्लिक लाइब्रेरी को कैंप जेल बनाया गया है। वहां उपद्रवी तत्‍वों को गिरफ्तार कर रखा जाएगा।

06:55 AM- बंद को देखते हुए पटना में जिला नियंत्रण कक्ष में दो एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाडि़यों को अलर्ट मोड में रखा गया है। पटना में स्कूल बसों सहित अन्‍य वाहनों के सामान्‍य परिचालन के लिए अतिरिक्त पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया गया है। रेल एसपी को रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती की जिम्मेदारी दी गई है।

06:25 AM- संयुक्त किसान मोर्चा ने बंद को शांतिपूर्ण रखने का भरोसा दिलाया है। बंद समर्थकों के अनुसार वे कोशिश करेंगे कि जनता को न्‍यूनतम असुविधा हो। बंद के दौरान केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों को बंद रखा जाएगा। बाजार, कल-कारखाने, शैक्षणिक संस्थान तथा सार्वजनिक व निजी परिवहन भी बंद कराए जाएंगे।

06:00 AM- किसान संगठनों ने बंद के दौरान एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड सहित आपातकालीन सेवाओं को ही काम करने की छूट दी है। कोरोना से जुड़ी सेवाओं को भी बाधित नहीं किया जाएगा। अस्पताल, एंबुलेंस, दवा दुकानों सहित अन्‍य मेडिकल सेवाओं को काम करने की अनुमति दी गई है। बंद समर्थक परीक्षा या साक्षात्‍कार में जाने वाले छात्रों को रोकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here